गुरुवार, 9 मार्च 2017

होली की हार्दिक शुभकामनाएं


 होली का पर्व प्यार, उल्लास और छेड़-छाड़ का होता है। कहते हैं इस मौके पर तो दुश्मन भी गले लग जाते हैं लेकिन अगर आपका प्यार रूठा है या आप अपनों के और ज्यादा करीब आना चाहते हैं तो इस होली पर कीजिए कुछ खास रंगों से धमाल जो आपको ले आयेगा आपको अपने पिया के बेहद करीब।


download holi greetings

लाल

अगर आपका पति या प्रेमी आपसे काफी दिनों से नाराज है तो आप उन्हें होली के दिन लाल रंग का गुलाल सबसे पहले लगाये और देखिये फिर लाल रंग के गुलाल का असर, पिया जी आपके अलावा किसी और को देखेंगे भी नहीं।


happy holi greetings

गुलाबी

ये तो रंग ही छेड़-छाड़ का है..अगर आप शादी के बाद पहली होली खेल रही हैं तो अपने पति संग आप गुलाबी गुलाल से रंग खेले, कभी प्यार का रंग फीका नहीं होगा।

   


पीला

अगर किसी से दोस्ती करनी है तो आप पीले रंग का अबीर या रंग का प्रयोग करें रंग खेलते वक्त।

हरा

अगर किसी से आपको सॉरी बोलना है तो आप हरे रंग के अबीर से उस इंसान को रंग लगाये, उसका गुस्सा पल भर में काफूर हो जायेगा।       

रंग-भरी पिचकारी  

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर से प्रेम, मस्ती कभी कम ना हो तो अपने रंग की पिचकारी में सभी रंगों का मिश्रण शामिल करे, प्यार कभी कम नहीं होगा।

अशोक कुमार रावल कि ओर से 

होली कि हार्दिक शुभकामनाएं 

जय महादेव..